🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की सौजन्य भेंट

On: July 25, 2025 2:20 PM

गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की सौजन्य भेंट

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) आज केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री साहू ने अपने विभागीय कर्तव्यों और प्राथमिकताओं की प्रस्तुति देते हुए विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक शांति व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शहरी विस्तार एवं सहकारी संगठनों की भूमिका जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री तोखन साहू ने कहा कि “माननीय अमित शाह जी के निर्णायक नेतृत्व और दूरदृष्टि से देश में नक्सलवाद के विरुद्ध एक प्रभावी कार्यनीति विकसित हुई है, जिससे प्रेरणा लेकर हम छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्थायी शांति और विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि “यह भेंट मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रही। श्री शाह जी का मार्गदर्शन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।”

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment