🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आर पी एफ उसलापुर ने दो आरोपियों को पकड़ 1.60 लाख रू. का गांजा जप्त की

On: July 26, 2025 6:32 PM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन “नारकोस” के तहत 02 आरोपियों को रे.सु.ब पोस्ट उसलापुर एवं अपराध गुप्तचर शाखा रेसुब बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से 08 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर जीआरपी, बिलासपुर को सुपुर्द किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 25.07.2025 को निरीक्षक बी.आर. सिंह, पोस्ट उसलापुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15160 के जनरल कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लेकर यात्रा कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक हेतु अ.गु.शा बिलासपुर स्टाफ के साथ संयुक्त टीम रवाना हुई एवं प्लेटफार्म क्रमांक 02 पर चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को बैग सहित पकड़ा गया।
पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम –
1. विकाश मिश्रा (निवासी: प्रयागराज, उ.प्र.)
2. सौरभ सेन (निवासी: कौशाम्बी, उ.प्र.) बताए।
दोनो ट्राली बैग की तलाशी में कुल 08 पैकेट (08 किग्रा) मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,60,000/- है।
बरामद गांजा, दोनों ट्राली बैग एवं उनके मोबाइल फोन सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बिलासपुर को सुपुर्द किया गया।
जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 61/2025, धारा 20(B) NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।
जप्ती कार्यवाही एवं दस्तावेजी प्रक्रिया रे.सु.ब पोस्ट उसलापुर द्वारा संपन्न की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment