आरपीएफ भिलाई की विशेष टीम ने एक साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
भिलाई वायरलेस न्यूज नेटवर्क । भिलाई रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के अपराध क्रमांक 05/2024 अंतर्गत धारा 3(ए ) रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम दिनांक 28.05.2024 व माननीय न्यायालय, रायपुर प्रकरण क्रमांक 17842/2024 में फरार आरोपी एवं अस्थाई (NBW) वारंटी अजूबा देवार निवासी – देवार बस्ती खुर्शीपार भिलाई थाना –खुर्शीपार, जिला – दुर्ग (छ.ग.), वर्तमान में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को अस्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
उक्त वारंट के अनुपालन में दिनांक 24 जुलाई 2025 को निरीक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में वारंट टीम के उप निरीक्षक एस.आर. रात्रे, प्रधान आरक्षक एन के वर्मा,आरक्षक अजय राठौर एवं आरक्षक एस.आर. मीणा के साथ मुखबीर खास की सूचना पर उपरोक्त वारंटी के निवास स्थान पर दबिश दिए और मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सी एल साहू को भी बुलाया गया। वारंटी को उसके परिजनों की उपस्थिति में विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी उपरोक्त अपराध क्रमांक का फरार आरोपी था जो दिनांक 280जुलाई 2024 से फरार था, जिसके संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था मामले में आरोपी का बयान एवं गिरफ्तारी आदि कार्यवाही सहायक उप निरीक्षक सी एल साहू चौकी बीएमवाई द्वारा किया गया। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु दिनांक 25जुलाई 250को माननीय रेलवे न्यायालय, रायपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

