अनूपपुर ( वायरलेस न्यूज़) दिनांक 27.07.2025 को रेसूब अ.गु. शा. अनूपपुर केउप निरीक्षक एस के मिंज, के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक आर के साहू, एवम प्रधान आरक्षक बी के तिवारीके साथ चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन अनूपपुर प्लेटफार्म नंबर 01 में गाड़ी संख्या 18755 के समय हनुमान प्रसाद मिश्रा पिता- रामामडी मिश्रा उम-46 वर्ष निवासी- पोड़ी, थाना – मझौली, जिला सीधी म.प्र. को एक नग घरेलु उपयोग की जाने वाली 14 किलो ग्राम वाला एच पी कंपनी का गैस सिलेंडर ले जाते पकडा गया, उक्त व्यक्ति के कब्जे में रखे गैस सिलेंडर के संबंध में वैधानिक दस्तावेज की माँग करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया एवं अवैध रूप से अपने साथ गैस सिलेंडर परिवहन करने कि गलती स्वीकार कर माफी मांगने लगा। मौके में उपस्थित गवाहों के समक्ष वीडियो ग्राफी कर सीजर एवं जप्ती की कार्यवाही किया गया। आगे की कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर के व्दारा अपराध क्रमांक 891/2025 धारा 153,164 रेलवे एक्ट दिनांक 27.07.2025 मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच में लिया गया|
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

