*जन-चौपाल बैठक |बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 28 जुलाई 2025)
बिलासपुर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में 28 जुलाई 2025 को पश्चिम मंडल के विभिन्न वार्डों में जन-चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों का मूल उद्देश्य आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनके क्षेत्रीय मुद्दों को सुनना और त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना था।
चौपाल की शुरुआत सुबह 11 बजे विकास नगर से हुई और पूरे दिन यह क्रमशः नेहरू नगर, विष्णु नगर, तिलक नगर, कस्तूरबा नगर, अयोध्या नगर, गुरुघासीदास नगर और तालापारा सहित अन्य वार्डों में आयोजित होती रही। प्रत्येक चौपाल में नागरिकों ने जल निकासी, सड़क, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याएं बेझिझक रखीं, जिन पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जन-चौपाल बैठकों में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी उत्साहजनक रही, जिससे यह सिद्ध होता है कि जनता अपने क्षेत्र के विकास को लेकर जागरूक और सहभागी बनना चाहती है। श्री अमर अग्रवाल ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर न केवल सुनी जाएंगी, बल्कि उन्हें दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस जन – चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देशभर में हुए ऐतिहासिक बदलावों और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। जनमानस ने मोदी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा जताया।
साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1.5 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी जानकारी साझा की गई, इन उपलब्धियों पर भी जनता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की।
चौपाल कार्यक्रम में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी एवं अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार भी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के वार्ड कार्यकर्ता, पार्षदगण और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
बिलासपुर भाजपा एवं नगर निगम के समन्वय से चल रही यह जन – चौपाल श्रृंखला आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी आयोजित की जाएगी। श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहा यह जनसंवाद अभियान केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास और सहभागिता की एक सशक्त कड़ी बन चुका है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

