अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-राम प्रसाद शुक्ल* (*तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन)*

On: July 31, 2025 4:54 PM
Follow Us:

*तुलसी का “राम आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम” बनाता है-राम प्रसाद शुक्ल*
(*तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन)*

*बिलासपुर । ( वायरलेस न्यूज़) बाबा तुलसीदास द्वारा रचित मानस के कारण श्रीराम जन-जन के मन-मन में रमे हुये है । इनका मर्यादित आचरण इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाता है । रामायण में श्रीराम ऐसी धुरी है जिनके चरित्र को निखारने के लिये पात्र आते और अपनी छाप छोड़कर चले जाते है । उक्त बातें वरिष्ट समाजसेवी पं राम प्रसाद शुक्ल ने बाबा गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कही ।उन्होंने कहा तुलसीदास की इस दिव्य रचना का मूल्यांकन कला के निष्कर्षों पर न किया जावे यह सम्पूर्ण कलाओं का महानिष्कर्ष है यह प्रभु राम का सनातन यशोगान है*
*उसी कड़ी को बढ़ाते हुये पं राकेश शर्मा.डॉ मंत राम यादव,श्रीमती मीरा मिश्रा,पं अरविंद दीक्षित,पं डॉ प्रदीप शुक्ला,पं राघवेंद्र दुबे एवं पं चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने सम्बोधित करते हुये कहा भाषा के धरातल पर तो तुलसीदास अप्रतिम है । जितने शब्दों का प्रयोग मानस में किया है उतने शब्दों का प्रयोग विश्व के किसी कवि ने नहीं किया एक एक दोहे बीज मंत्र है । ऐसा समन्वय उस समय की तत्कालीन आवश्यकता थी । तुलसीदास ने सामाजिक.पारिवारिक,आर्थिक,राजनीतिक,सभी क्षेत्रों को चुना और समन्वय स्थापित करते हुये जनजीवन में व्याप्त घोर अशांति,पापाचार,अनाचार,अधार्मिक़ता ,विषमता को दूर करने की सफल चेष्टा की थी ।आज देश को इन्ही चुनौतियों से ख़तरा है प्रभु श्रीराम का चरित्र जीना ही समस्या का समाधान है*
*ज्ञात हो आज नगर स्थित बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती नगर स्थित राघवेंद्र राव सभा भवन में स्थापित बाबा तुलसीदास मूर्ति में प्रातः 9 बजे संयोजक चन्द्र प्रदीप बाजपेयी अखिलेश,मनोज शुक्ला के नेतृत्व में तुलसी मित्र मंडल,तुलसी साहित्य एकादमी एवं समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा बाबा का पूजन,अभिषेक,आरती.पुष्प माल्यार्पण ,धूप चंदन भव्य आरती तुलसीदास द्वारा रचित रूद्र पाठ एवं श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया ।*
*उक्त अवसर पर नगर से सर्वश्री अंजनी कुमार तिवारी,शत्रुघन जेसवानी,राजेश कुमार सोनार,प्रभात मिश्रा,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,मनोज शुक्ला,डॉ मंतराम यादव,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,शिवा मिश्रा,संजय तिवारी,डॉ अजीत तिवारी,राम प्रसाद शुक्ला.श्रीमती मीरा मिश्रा,डॉ अरुण शुक्ला,अरविंद दीक्षित,राकेश शर्मा,पवन पांडेय,प्रकाश वर्मा,विजय गुजर,मनीष मिश्रा,शरद शुक्ला,मनीष शुक्ला,अनिल तिवारी.पिंकू अवस्थी,नारायण तिवारी,राजेश शुक्ला,अभिनव शुक्ला,दिव्यप्रकाश दुबे,डॉ राजीव अवस्थी,रत्नेश दुबे,विनय दीक्षित.शंकर मिश्रा,मधु अवस्थी,अर्चना तिवारी,नम्रता बाजपेयी,मृदुला अवस्थी,विकाश मिश्रा,बद्री यादव सहित भारी संखिया में आत्मीय जन उपस्थित रहे । गोष्ठी का सफल संचालन संयोजक मनोज शुक्ला एवं आभार संयोजक अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने किया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment