*सदस्यता महाअभियान में 10,294 नए सदस्य जोड़ने पर विधायक अमर अग्रवाल “सदस्यता रत्न सम्मान” से सम्मानित*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता महाअभियान में बिलासपुर नगर क्षेत्र से 10,294 नए सदस्यों को जोड़ने के उल्लेखनीय कार्य के लिए नगर विधायक अमर अग्रवाल को “सदस्यता रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में श्री अग्रवाल के नेतृत्व और उनकी कार्यकुशलता का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने दिन-रात मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया और जनसंपर्क के माध्यम से आम जनमानस को भाजपा से जोड़ा।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा, यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस अभियान को सफल बनाया। सदस्यता केवल एक संख्या नहीं, यह विचारों से जुड़ने की प्रक्रिया है — राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने की यात्रा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संगठन की जड़ें जितनी मजबूत होंगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।
=============
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.06शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए : राजेश चटर्जी
छत्तीसगढ़2026.02.06अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मार्ग और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट
धर्म-कला-संस्कृति2026.02.06संत बाबा मेहरवान सिंह साहेब जी की (मासिक) वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई,श्री सुखमणी साहिब का पाठ
Uncategorized2026.02.06छ.ग. रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. (CSPDCL) का शा.जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सभागार में विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन


