♦️ लूटे गये एवं चोरी के मोबाइल व नगदी रकम को किया बरामद
♦️ आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त
♦️ आोपियों को 02 प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
नाम आरोपी:-
1. सूरज यादव पिता बालाराम यादव उम्र 22 साल
2. शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली उर्फ विश्शु पिता लक्ष्मण दास मानिकपुरी उम्र 21 साल
3. बंधन निषाद माधव निषाद उम्र 20 वर्ष साकिनान ईमली डुग्गू, संतोषी माता मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा, छ.ग.
बरामद संपत्ति – 02 नग मोबाईल कीमती करीबन 25000 रूपये,
नगदी रकम 1300 रूपये, 01 मोटरसाइकिल ।
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़)
मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे उम्र 24 साल साकिन लेवई नवापारा ख, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा, छ0ग0 ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 12 बी एस 4353 में दीपका कोरबा खदान से कोयला लोड कर जयरामनगर रेल्वे साईड में खाली ट्रेलर को चलाते वापस खदान दीपका कोरबा दिनांक 05.08.2025 को अकेला चलाते जा रहा था कि रात्रि करीबन 01.00 बजे ग्राम खाड़ा कोलवासरी मोड़ मेन रोड के पास पहुंचा था कि वहीं तिराहा रोड में तीन लड़के एक मोटर सायकल पैशन प्रो रंग काला नीला सिल्वर में जबरन ट्रेलर के सामने उक्त मोटर सायकल को अड़ा कर रोकवायें और पैसे की मांग कर हाथ मुक्का से मारपीट कर शर्ट के सामने जेब मे रखे एक सैमसंग मोबाईल काला कलर का एवं नगदी 1300 रूपये को लूट लिये है एवं अन्य प्रार्थी निवासी परसाही ने रियलमि मोबाइल कि चोरी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता व घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लूट के आरोपी को पकड़ने के दिशा निर्देश पर थाना सीपत के द्वारा टीम तैयार कर लूट आरोपियो को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से आरोपी सूरज यादव से प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन एवं चोरी किया रियलमी कंपनी का मोबाईल एवं लूट का 200 रूपये एवं आरोपी शिवम उर्फ बबली उर्फ विशु से लूट का एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन एवं लूट का नगदी 300 रूपये, तथा बंधन निषाद से सायकल गियर कां बना पंच एवं लूट का 800 रूपये नगदी रकम को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि शिव सिंह बक्साल, आर लक्ष्मण चंद्रा , शैलेन्द्र कुर्रे, का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

