*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन-3’ का राष्ट्र को समर्पण; इसे बताया अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रतीक*
*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनना मेरे लिए गर्व का विषय है।*

नई दिल्ली ( वायरलेस न्यूज़) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी नई दिल्ली में ‘कर्तव्य भवन-3’ का राष्ट्र को समर्पण किया। उन्होंने इसे सरकार की सेवा भावना और प्रशासनिक दक्षता के प्रतीक के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि “कर्तव्य भवन अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का एक शानदार उदाहरण है, जो हर व्यक्ति की सेवा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।”
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह भवन न केवल नीतियों और योजनाओं को लोगों तक अधिक तेजी और प्रभावशीलता से पहुँचाने में मदद करेगा, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।
कर्तव्य भवन-3, सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे नए कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट भवनों में से पहला है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को केंद्रीकृत करना और शासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भवन के निर्माण में पर्यावरणीय संरक्षण और हरित भवन मानकों का पूर्ण ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भेंट कर उन्हें उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद भी दिया।
माननीय प्रधानमंत्री जी नरेन्द्र मोदी ने कहा कि
कर्तव्य भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हमारा देश संकल्पबद्ध है। आज इसके प्रांगण में एक पौधा लगाने का भी सुअवसर मिला।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा, “कर्तव्य भवन-3 के लोकार्पण कार्यक्रम में साक्षी बनना मेरे लिए गौरव का विषय है।
श्री साहू ने आगे कहा कि *”कर्तव्य भवन जैसी संरचनाएं शासन को न केवल कुशल बनाती हैं, बल्कि यह कार्य संस्कृति, पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूती प्रदान करती हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

