*अशोक अग्रवाल ने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताया आभार*
खरसिया। ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। जिसमे खरसिया से अशोक अग्रवाल (पत्रकार) को लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। विगत कार्यकाल में भी इन्हे प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिमेदारी दी गई थी।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार) को यह जानकारी बाबा बैद्यनाथ कांवड़ यात्रा के दौरान मिली तथा कांवड़ यात्रा से आते ही उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं भूतपूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी, निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भाई सुशील रामदास एवं निर्वाचित प्रदेश मंत्री भाई शक्ति अग्रवाल एवं सभी व्यापारी भाईयो को धन्यवाद देता हूं। आगे अशोक अग्रवाल ने कहा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का व्यापारिक हित में काम करते हुए पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा बहुत जल्द पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को चैंबर से जोड़ा जा सके। चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही नगर एवं जिले सहित पूरे प्रदेशवासियों द्वारा अशोक पत्रकार को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

