🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वार्ड के लोगों से निगम के सहायक निरीक्षक बार बार रिश्वत मांगे जाने को लेकर भड़के पार्षद रंगानादम ने कहा बेशक मेरी छवि बिगाड़े मगर रिश्वत बर्दाश्त नहीं

On: August 7, 2025 3:42 PM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) *गरीबों से राशन कॉर्ड के नाम से रिश्वत लेना बर्दास्त नही- रंगा नादम्* भाजपा पार्षद

मेरे पास सहायक निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा राशन कार्ड बनाने के नाम से 2 से 3 हजार की अवैध वसूली की शिकायत मेरे वार्ड और जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त हितग्राही से लगातार मिल रही थी चूँकि अध्यक्ष होने के नाते मेरा दायित्व बनता है की मै हितग्राहीयो एवं वार्ड वासियो को शासन की योजनाओ का लाभ दिला सकूँ, बार बार शिकायत के बाद भी मैने दो से तीन बार प्यार से समझाने का प्रयास किया की किसी भी हितग्राही
वार्ड वासियो से रिश्वत नही लेना है किन्तु लगातार समझाने के बाद भी मनीष उपाध्याय नही माना, तब मैने उसको बुलाकर फटकार लगाई और कहा की हम लोग भाजपा के लोग है और मोदी जी के मार्गदर्शन मे न खायेंगे न खाने देंगे बोलकर उसको कड़ी फटकार लगाकर डांटा और बोला की अगर किसी भी हितग्राही या वार्ड वासियो से एक पैसा भी लिए तो बर्दास्त नही करेंगे, कड़े शब्दो में कहा, बस इतनी बात को बार बार माहौल बनाकर कुछ कांग्रेसी नेताओ के सिखाने मे आकर मेरी छबि खराब करने की कोशिश मनीष उपाध्याय कर रहा है, किंतु मुझे कोई फर्क नही पड़ता मेरे वार्ड की जनता जनार्दन जिसने मुझको अपना कीमती वोट देकर जिताया है अगर उनसे कोई भी एक रुपये की भी रिश्वत लेगा तो मै बर्दास्त नही करूँगा।
न मैं एक पैसा खाऊंगा न किसी को खाने दूंगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment