🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रिपल मर्डर कांड – उड़िया समाज के दो युवाओं की हुई हत्या, उड़िया समाज में शोक* *ट्रिपल मर्डर की केस सुनवाई फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने और पीड़ित परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा राशि देने की माँग* *यूपी की तर्ज़ में अपराधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए सरकार*

On: August 13, 2025 9:54 AM

*ट्रिपल मर्डर कांड – उड़िया समाज के दो युवाओं की हुई हत्या, उड़िया समाज में शोक*

*ट्रिपल मर्डर की केस सुनवाई फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने और पीड़ित परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा राशि देने की माँग*

*यूपी की तर्ज़ में अपराधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए सरकार*

रायपुर, छत्तीसगढ़, ( वायरलेस न्यूज़) 13/08/2025। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और क़ानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता व सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से तत्काल कड़े कदम उठाने की माँग करते हुए अपराधियों के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर ज़ीरो टालरेंस की नीति अपनाने, उक्त ट्रिपल मर्डर केस की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई करने और पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की माँग की है। अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा छत्तीसगढ़ में गुंडों और बदमाशों का नहीं, बल्कि क़ानून का राज चलना चाहिए। अपराधियों को पुलिस के जूते की धमक सुनाई देनी चाहिए, तभी वे क़ानून का मखौल उड़ाना बंद करेंगे। धमतरी में राजधानी रायपुर के तीन युवक आलोक सिंह ठाकुर, नितिन तांडी और सुरेश तांडी की हत्या हुई है जिसमें से दो युवक उड़िया समाज के है, समाज ने दो युवाओं को खोया है, इस घटना से समाज में शोक व्याप्त है। उक्त घटना की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई हों ताकि दोषियों को त्वरित सजा मिल सके। इससे पहले भी फ़तेहपुर तिहरे हत्याकांड में ऐसी ही माँग उठाई गयी थी। पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की माँग की गई है। इसी तरह जयपुर के विपिन मर्डर केस में भी परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा एक डेयरी बूथ और संविदा नौकरी दी गई थी । उन्होंने परिवारजनों को सुरक्षा प्रदान करने और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी माँग रखी है । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे हत्याओं के बाद विक्टरी साइन देते हुए फोटो खींचवाए है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। यह साबित करता है कि उन्हें क़ानून का कोई डर और भय नहीं है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment