बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 13.08.2025)
एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों तथा संगवारी महिला समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
एनटीपीएस सीपत में कार्यरत कर्मचारियों ने दिवंगत स्वार्गीय श्री श्याम कुमार, ग्राम पोंड़ी तथा स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह ग्राम पोंड़ी के परिवार को आर्थिक रूप से सहायता करने का निर्णय लिया तथा स्वैच्छिक रूप से सहयोग राशि जमा करने की अपील की। इस अपील के माध्यम से कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अंशदान दिया और रुपये 7,19,400/- सहयोग राशि के रूप में जमा हुई।
इसके अलावा एनटीपीसी की कल्याणकारी क्लब संगवारी महिला समिति के प्रयास से प्रत्येक पीड़ित परिवार को रुपये 25,000/- की सहयोग राशि यानि कुल रुपये 50,000/- प्रदान की गई।
प्रत्येक दिवंगत के परिवार के आश्रितों को कुल रुपये 3,84,700/- का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
आर्थिक सहयोग की राशि पीड़ित परिवार के आश्रितों को तहसीलदार सीपत, जन प्रतिनिधि , सीपत पुलिस तथा मीडिया प्रतिनिधि की उपस्थिति में दी गई।
विदित हो कि दिवंगत प्रत्येक संविदा श्रमिक के परिवार को तत्काल रुपये 50,000/- नकद दिवंगत के अंतिम संस्कार के लिए दिनांक 06 अगस्त 2025 को प्रदान किया गया था, जबकि दिवंगत के आश्रितों को सीपत तथा ठेकेदार (मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रकशन प्राइवेट लिमिटेड) के द्वारा 5-5 लाख रुपये मुआवजा तथा ईएसआई के तहत मिलने वाली सारी सुविधाए प्रदान करने की घोषणा हुई है। इसके अलावा संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनकी पत्नी को रोजगार दिये जाने की भी घोषणा हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





