🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

श्रीकृष्ण- राधे की बाल मनभावन छवि ने हृदय और मन को किया हर्षित किण्डर वैली स्कूल में यादगार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

On: August 13, 2025 12:54 PM

श्रीकृष्ण- राधे की बाल मनभावन छवि ने हृदय और मन को किया हर्षित

किण्डर वैली स्कूल में यादगार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

रायगढ़ – – ( वायरलेस न्यूज़) जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली स्कूल में डॉयरेक्टर मिसेज रीनू के विशेष मार्गदर्शन में बच्चों के बौद्धिक ज्ञान को प्रखर बनाने के प्रयोजन से अध्यापन के अतिरिक्त विविध मनोरंजनात्मक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसकी धूम रहती है साथ ही स्कूल की गतिविधियों से अभिभावकगण भी अत्यंत ही प्रसन्न रहते हैं। संस्था की परंपरा अनुरुप आज 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूल परिसर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पूर्व, यादगार ढंग से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम बच्चों के लिए किया गया।

भगवान श्री कृष्ण पूजा से प्रारंभ – – कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम डॉयरेक्टर मिसेज रीनू, कोआर्डिनेटर नम्रता चौहान व स्टॉफ सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया।

बच्चों ने जाना जन्माष्टमी पर्व महत्व – – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की खुशी में स्कूल परिसर को आकर्षक गुब्बारे, रंग बिरंगे झालरों व भगवान श्रीकृष्ण की चित्ताकर्षक बाल तस्वीर से खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। वहीं कार्यक्रम के पूर्व मिसेज रीनू ने श्रीकृष्ण व श्री राधे की वेशभूषा में खूबसूरत ढंग से सजे मासूम बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव क्यों मनाते हैं। इसे बहुत ही सहज सरल ढंग से बताया और उनको इसका महत्व भी बताए। जिसे बच्चों ने एकाग्रचित्त होकर सुना।

विविध प्रतियोगिता का आयोजन – – किण्डर वैली स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की खुशी में खास बच्चों के लिए क्यूट श्री कृष्ण – श्री राधे, ग्रुप गीत डांस, दहा मटका फोड़ सहित मनभावन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें खूब परिधान में सजे और हाथों में बाँसुरी लिए मासूम बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति दी उनकी मनोहारी छवि और प्रस्तुति देखकर उपस्थिति सभी अभिभावकगण भी अत्यंत ही हर्षित हो गए व स्कूल प्रबंधन के इस आयोजन की अभिभावकों ने सराहना कर सभी स्टॉफ सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

बच्चों को किया गया है पुरस्कृत – – विविध प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने मनभावन प्रस्तुति दी जो हर किसी के लिए खास व यादगार रहा। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं क्यूट श्री कृष्ण में प्रथम कृष साव व अयांश कोका व क्यूट श्रीराधा में प्रथम राइली, द्वितीय अन्नया साहू को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्रुप डांस में सभी प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को टॉफी व प्रसाद का वितरण किया गया।

भविष्य को बेहतर हम समर्पित हैं – – डॉयरेक्टर मिसेज रीनू ने कहा कि स्कूल में अध्यापन के साथ – साथ आधुनिक शिक्षा अनुरुप बच्चों को शिक्षा दी जा रही है ताकि उनका बौद्धिक विकास भी प्रखर बने और वे सफलता की ओर अग्रसर रहें। इसलिए स्कूल में समयानुसार सभी तरह के आयोजन को हम विशेष तरजीह देते हैं। इनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हम सभी स्टॉफ सदस्य समर्पित भी हैं।

इनका रहा योगदान – – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉयरेक्टर मिसेज रीनू, कोआर्डिनेटर नम्रता चौहान, सीनियर टीचर अंजना सिदार, टीचर खुशबू सोनी, दिव्या यादव, स्टॉफ सदस्य अहिल्या निषाद, राधेश्याम चौहान सहित सभी सदस्यों, अभिभावकों व बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment