मनेंद्रगढ़ पार्षदों ने BPCL पाइपलाइन गैस वितरण कंपनी पर घटिया सड़क मरम्मत का लगाया आरोप

मनेंद्रगढ़( प्रशांत तिवारी)
नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड पार्षदों ने BPCL गैस कंपनी पर शहर में सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता कार्य का आरोप लगाया है।
पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अनिल कुमार प्रजापति (वार्ड-18), अजय जायसवाल (वार्ड-19), स्वप्निल सिन्हा (वार्ड-22) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि BPCL गैस कंपनी ने गैस पाइप बिछाने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कें खोदी थीं। इसके बाद मरम्मत का कार्य महीनों बाद शुरू किया गया, लेकिन रिपेयरिंग का काम बेहद घटिया स्तर का है।
पार्षदों का कहना है कि सड़क मरम्मत में गुणवत्ता की अनदेखी से सड़कें लंबे समय तक नहीं टिकेंगी। इस कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। सड़क पर गड्ढे हो जाने के कारण जन प्रतिनिधियों को भी जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मांग की है कि कंपनी के कार्य की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता वाली मरम्मत कराई जाए, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।
बताया गया कि ज्ञापन के साथ मरम्मत कार्य की तस्वीरें भी साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

