15 अगस्त-2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल, बैंड डिस्प्ले आयोजित

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 15 अगस्त-2025) (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के बैंड टीम द्वारा समय 17-30 बजे से 18-30 बजे तक बैंड

डिस्प्ले किया किया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के बैंड मास्टर श्री टी.आर. यादव के साथ अन्य बैंड सदस्य भाग लिए, यह आयोजन ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन बिलासपुर VIP गेट नं.-2 के सामने किया गया। इस बैंड डिस्प्ले में कई अलग-अलग देश भक्ति धुनों को बजाया गया जिनमे मुख्य रूप से – *दिल दिया है

जान भी देंगे, ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम, कदम कदम बढ़ाये जा, ऐ मेरे वतन के लोगो, आओ बच्चों तुम्हें दिखाये झांकी हिंदुस्तान की, ये देश है वीर जवानों का, सारे जहां से अच्छा और राष्ट्रगान* जैसे धुनों को शामिल किया गया है जिसके माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया । इस बैंड डिस्प्ले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों,रेल कर्मियों, पुलिस बल सदस्यों एवं अन्य जनता में देश भक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है। रेलवे सुरक्षा बल, रेल कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन vip गेट नं.- 2 में उपस्थित होकर बैंड डिस्प्ले का भरपूर आनंद उठाया और पूरा स्टेशन परिसर देश भक्ति में सराबोर हो गया।आज के दिन यह आयोजन पुरे भारतवर्ष में सशत्र बलो एवं राज्य पुलिस बलों के द्वारा अलग –अलग स्थानों में किया जा रहा है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

