🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पॉवर कंपनी में मना स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी गई सलामी शान से फहराया तिरंगा

On: August 15, 2025 5:24 PM

पॉवर कंपनी में मना स्वतंत्रता दिवस
तिरंगे को दी गई सलामी
शान से फहराया तिरंगा

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) 15 अगस्त 2025-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र मुख्यालय प्रांगण तिफरा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक

(बि.क्षे.) श्री ए.के.अम्बस्ट ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्युत कंपनी एवं बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत विकास की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर बिलासपुर रीजन के 17 कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

सर्वश्री राजेन्द्र कुमार कौशिक, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक, अब्दुल अजीम दाद खान, कनिष्ठ अभियंता, सैय्यद सलीम, अनुभाग अधिकारी, राजेश कुमार सेन्द्रे परि.श्रेणी-एक, गजानंद गुप्ता, ला.सहा.श्रेणी-दो, विजय कुमार सिंह, परि. श्रेणी-एक, श्री बिशुन लाल सूर्यवंशी ला.सहा.श्रेणी-एक, भागेश्वर प्रसाद मंडावी, परीक्षण सहा. श्रेणी-एक, फागुराम केंवट, परि.श्रेणी-एक, अजय कुमार श्रीवास, कार्या.सहा.श्रेणी-दोे, श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव, परि.श्रेणी-एक, राजेश कुमार साहू, कार्या. सहा.श्रेणी-एक, अजय कुमार गुप्ता, परि.श्रेणी-एक, को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक राशि से सम्मानित किया गया। श्री मुकेश माथुर प्रकाशन अधिकारी, हितेश कुमार सहायक अभियंता, उपेन्द्र साहू कनिष्ठ अभियंता, अंकित गुप्ता कनिष्ठ अभियंता को वृक्षारोपण महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्रीमती कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक, अधीक्षण अभियंता श्री जी.पी.सोनवानी, श्री सुरेश जांगडे़, श्री पी.आर.साहू, श्री डी.पी.बारवा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment