रायगढ़ आरपीएफ, जीआरपी थानों में आन बान और शान से फहराया तिरंगा प्लेटफार्म में किया फ्लैग मार्च

रायगढ़। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ और रेल्वे पुलिस जीआरपी की संयुक्त टीम ने सुबह साढ़े सात बजे काली मंदिर के सामने लगे तिरंगा को फहराया कर राष्ट्रगान गाकर सलामी सेल्यूट देते हुए 79 स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए आजादी के पर्व को

धूमधाम से मनाया। आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ और जीआरपी थाना रायगढ़ के प्रभारियों ने 15 अगस्त की सुबह रेल सुरक्षा बल बिलासपुर से आए सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री एस पी अत्री की विशेष उपस्थिति में आजादी के पूर्व पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करके दोनों थानों के

स्टाफ ने मां भारती के जय कारे भारत माता की जय ,भारत माता की जय,वंदे मातरम वंदे मातरम के बाद कुलदीप कुमार आरपीएफ प्रभारी और जीआरपी प्रभारी श्री वर्मा ने तिरंगा फहराया और दोनों थानों के स्टाफ ने राष्ट्रगान शुरू कर तिरंगे सलामी सेल्यूट देते हुए सलामी दी। सभी स्टाफ ने भी एक दूसरे को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी। पंद्रह अगस्त के पावन पर्व पर दोनों थानों के स्टाफ भी साफ सुथरी ड्रेस और अपने जूतों को चमकाकर आए थे। उनमें भी आजादी का जज्बा साफ दिख रहा था। सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री एस पी अत्री के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक में फ्लैग मार्च किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

