कल सुबह होगा मंत्री मंडल का विस्तार खुशवंत, राजेश और गजेन्द्र का नाम तय, बड़े उलट फेर के तहत डा रमन सिंह का राज्यपाल बनने की दिल्ली में चर्चा सूत्र

पूर्व मंत्री को विधानसभा अध्यक्ष बनने दबाव डाला जा रहा है?
रायपुर। ( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। संभावना जताया जा रहा है कि कल सुबह 10.30 बजे राज भवन में मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण होगा ? सूत्र बताते हैं कि कल जिन तीन विधायक

मंत्री मंडल के शपथ लेंगे उनमें गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेन्द्र यादव के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। अब यही तीनों शपथ लेंगे यह भी तय बताए जा रहे हैं।

इसी बीच दिल्ली सूत्रों के हवाले से खबर प्राप्त हो रही है कि छत्तीसगढ़ में कुछ बड़ा उलट फेर होने को है और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को दिल्ली विशेष तौर से बुलाया गया है ये कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाए। ऐसी स्थिति में यहां विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए एक नाम यही के पूर्व मंत्री को बनाए जाने की चर्चा सूत्र बता रहे हैं लेकिन सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि वो बनने से इंकार कर दिया है लेकिन उन्हें मनाने का प्रयास हो रहा है। ज्ञात हो कि कल बिलासपुर के भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को राजभवन से फोन आने के बाद वे राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे थे वे करीब एक घंटे 15 मिनट तक राजभवन में मौजूद रहे।
इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि 20 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री दिल्ली जा सकते हैं। मंत्री बनने की रेस में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम आगे
चल रहा है।
सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास
बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन विस्तार के दौरान तीन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित
बीजेपी संगठन के अनुसार, नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसे संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
संसदीय सचिवों की हो सकती है नियुक्ति
अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

