*अलार्म चैन का दुरुपयोग – मंडल में 1000 से अधिक मामले दर्ज, रेल प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख।*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 19 अगस्त 2025)
यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा प्रत्येक यात्री कोच में इमरजेंसी अलार्म चैन की

सुविधा प्रदान करती है। यह सुविधा केवल गंभीर एवं वास्तविक आपात स्थिति में ट्रेन को रोककर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। परंतु कुछ यात्री इस सुविधा का अनुचित उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल ट्रेनों की समयबद्ध संचालन प्रभावित होती है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ अलार्म चैन के अनुचित उपयोग पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
जुलाई 2025 तक के आँकड़ों के अनुसार मंडल के विभिन्न स्टेशनों और आउटर क्षेत्रों में अलार्म चैन के दुरुपयोग के कुल 1052 मामले दर्ज कर एसीपी करने वालों के विरूद्व रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है, मामलों में दोषियों को न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित करने पर 04 लाख 50 हजार रूपये से अधिक जूर्माना वसूल किया जा चुका है।
रेल अधिनियम की धारा 141 के अनुसार, बिना उचित कारण अलार्म चैन खींचने पर एक वर्ष तक का कारावास, 1,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है रेल की चैन कोई खिलौना नहीं, जिम्मेदारी से करें सफर। यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान इमरजेंसी अलार्म चैन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित, समयबद्ध और सुगम बनी रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

