यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला चोर को एक लाख की 6 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरपीएफ चांपा को मिली शानदार कामयाबी।
चांपा । वायरलेस न्यूज नेटवर्क । रेसुब पोस्ट चांपा की विशेष टीम ने
एक मोबाइल चोर को, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । 06 नग चोरित मोबाइल एक लाख रुपए के साथ शासकीय रेल पुलिस चाम्पा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया है।
चांपा रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 15 अगस्त 25 को प्रार्थी – जयेश कुमार नायर, पिता- यशोधरा नायर उम्र 41 वर्ष, निवासी – वार्ड नंबर 43 नागोई खार, दर्री, थाना-दर्री, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)! गाड़ी संख्या-22909 (पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में चाम्पा से झारसुगुड़ा
(PNR-8436696112) चाम्पा रेलवे स्टेशन आए थे, एवं उन्हें ट्रेन की प्रतीक्षा करते-करते उन्हें नींद आ गई, जिसका फायदा उठाकर किसी अज्ञात द्वारा उनका 02 नग स्मार्ट मोबाइल (Vivo, Oppo)चोरी कर लिया गया था! इस मामले में शासकीय रेल पुलिस चाम्पा द्वारा FIR करने से इनकार कर दिया गया!जिस संबंध में रेलवे स्टेशन चाम्पा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई थी!आज पीड़ित यात्री को सूचना देकर आरपीएफ पोस्ट बुलाया गया एवम जीआरपी में लिखित आवेदन सभी कागजात के साथ कराया गया तथा पोस्ट प्रभारी- निरीक्षक-पी.तिवारी, उप निरीक्षक-बी. के. हरवंश एवं स्टाफ के साथ,मुखबिर की सूचना पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति -गजाद गिरी पिता-स्वर्गीय राम गिरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी-ग्राम कुर्मा डोंगरी, थाना-बलौदा जिला- जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ ) को उसके गृह ग्राम से कुल 6 नग चोरीत मोबाइल कीमत (02 नग ज्ञात मोबाइल कीमत-28000/- + एवं 04 नग अज्ञात 72000/- कुल कीमत ₹100000/- ) के साथ गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-चाम्पा लाया गया। पूछताछ में उनके द्वारा कोरबा/ अकलतरा के मध्य 03 महीना से यात्रियों का मोबाइल चुराया गया। बताया । बाकी 04 मोबाइल को GRP/CPH द्वारा FIR से कनेक्ट करने का प्रयास किया जायेगा। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस चाम्पा को समय-20:50 बजे सुपुर्द किया गया! इस संबंध में GRP/CPH द्वारा अपराध क्रमांक..70/2025.. धारा-305(c) BNS दिनांक-18अगस्त 25 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

