🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चुचहियापारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास चलती ट्रेन में मोबाइल लूटपाट करनें वाले को रेसुब बिलासपुर ने तोरवा थाने के हवाले किया

On: August 23, 2025 11:35 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 23.08.2025)
20-08-2025 को चुचहियापारा रेलवे ब्रिज के पास गाडी संख्या 18249 हसदेव एक्स0 मे छिनतई करने वाले आरोपी को पकड़कर लोकल पुलिस थाना तोरवा को सुपुर्द किया गया है।

शिकायतकर्ता सतीश रात्रे द्वारा दी गई रेल मदद शिकायत के अनुसार दिनांक- 20-08-2025 को गाडी संख्या 18249 हसदेव एक्सप्रेस से बिलासपुर से अकलतरा तक यात्रा के दौरान चुचहियापारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाथ पर डंडे से मारकर उसका मोबाइल गिरा दिया और मोबाइल लेकर भाग गया। इस सम्बन्ध मे शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस थाना तोरवा मे प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दी गई जिस पर तोरवा पुलिस थाना द्वारा अपराध क्रमांक 361/2025 तहत धारा- 304(2) भारतीय न्याय सहिंता 2023 दिनांक- 23-08-2025 दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया गया।
विषयांकित घटना के सम्बन्ध मे सीआईबी/बिलासपुर टास्क टीम – 01, रेसुब पोस्ट बिलासपुर की संयुक्त टीम गठित कर उक्त घटना के डिटेक्शन हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम मे मुखबिर कि सुचना पर उक्त घटना कारित करने वाले आरोपी प्रवीण यादव उर्फ़ नानचा वल्द बरातू यादव उम्र- 19 वर्ष निवास- शांति विहार, गली नंबर 04, थाना – सिरगिट्टी जिला- बिलासपुर ( छ.ग. ) को घटनास्थल के पास ही रेलवे एरिया से पकडा गया तथा उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा विषयांकित घटना कारित करना स्वीकार किया गया और उससे उक्त घटना कारित कर छीना गया वीवो T-30 कम्पनी का मोबाइल कीमत करीबन- 34000/- बरामद किया गया तथा इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी तोरवा को दी गई। थाना प्रभारी तोरवा द्वारा टीम भेजकर उक्त आरोपी को बरामद मोबाइल के साथ तोरवा पुलिस थाना के अपराध क्रमांक 361/2025 तहत धारा- 304(2) भारतीय न्याय सहिंता 2023 दिनांक- 23-08-2025 में संबद्ध कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु अपनी सुपुर्दगी मे लिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment