दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले, बचाव के लिए डॉ हृदयेश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी
(वायरलेस न्यूज नेटवर्क) अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट संस्थापक डॉ ह्रदयेश कुमार ने बैंगलोर के Ritz Comfort, Hotel में अपने ट्रस्ट द्वारा प्रोजेक्ट के तहत
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया यहां पर होटल के मैनेजर सहित अन्य पूरा स्टाप इस मुहिम से बहुत खुश हुआ जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक डॉ ह्रदयेश कुमार ने बढ़ रहे कैंसर जैसे मामलों को देखते हुए आमजन को अपने वास्तविक जीवन और खान पान पर ध्यान देने के लिए बताया कि
कैंसर एक गंभीर समस्या है जिससे बचाव के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और सही खानपान जरूरी है। व 3 में से एक कैंसर से बचाव हो सकता है अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं कैंसर से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान।
कैंसर से बचाव लाइफस्टाइल में बदलाव और खानपान से कम करें खतरा
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। इन दिनों कैंसर दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। यह बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। वर्तमान में कई लोग इससे पीड़ित है और कई इसकी वजह से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। कैंसर कई तरह का होता है और यह कई वजह से हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके रिस्क फैक्टर की पहचान की जाए और इससे बचाव के लिए जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए।
कैंसर से बचाव के लिए आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और डाइट से कुछ फूड्स को बाहर कर आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर आप 20 से 30 प्रतिशत तक कैंसर से बचाव कर सकते हैं। इन फूड्स से बढ़ता है कैंसर का खतरा , व्हाइट ब्रेड , पैकेज्ड फ्रूट जूस , कोल्ड ड्रिंक्स , मैदा प्लास्टिक की बोतल में पानी , फ्राइड फूड्स , रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट , शराब और तंबाकू , प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी
प्रोसेस्ड मीट और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स जितना कम खाएंगे, उनता ही कैंसर का खतरा कम होगा। इनकी जगह अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद होगा।
सनस्क्रीन लगाना हमेशा जरूरी है। भले ही बाहर धूप न हो, फिर भी इसे लगाएं। आप चाहें घर पर रहें या बाहर कहीं जाएं, सनस्क्रीन लगाना कभी भूलें।
रोजाना एक्टिव रहने की कोशिश करें। अगर ज्यादा समय नहीं है, तो कम से कम 30 मिनट तक एक्टिव रहने का टारगेट रखें। आप चाहें तो वॉक कर सकते हैं, जिम में कसरत या अपने कुत्ते को टहलाकर भी खुद को एक्टिव रख सकते हैं।
पेट में गड़बड़ी को न करें नजरअंदाज! भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं गैस्ट्रिक कैंसर के मामले
लंबे समय तक बैठे रहने से बचें
ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से बचें। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक लें और बीच-बीच घूमने की कोशिश करें।
7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से तनाव कम होता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और पूरी हेल्थ बेहतर होती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

