बालाघाट में आरपीएफ ने मारा छापा एक टिकट दलाल गिरफ्तार।
नागपुर। नैनपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल पोस्ट रेसुब पोस्ट नैनपुर, चौकी बालाघाट दिनांक 02 अगस्त 2025 को अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की हैं।
मंडल मुख्यालय नागपुर के नैनपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दिनांक 02 अगस्त 2025 को समय 14.00 बजे मुखबिर की सूचना पर सहा.उपनि. विभा औतकर, प्र.आरक्षक एम.के. सक्सेना एवं आरक्षक के. मुरारी द्वारा पोस्ट प्रभारी के निर्देशन में अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियुक्त मनीष कावरे (उम्र 29 वर्ष, निवासी वारासिवनी) की दुकान मनीष कलेक्शन, कोचेवाही से उसकी व्यक्तिगत यूजर आईडी MANISHKAWRE पर 05 नग लाइव ई-टिकट एवं 03 नग पास्ट टिकट (कुल 08, कीमत ₹11,572/-) बरामद हुए। अभियुक्त ने यात्रियों से प्रति टिकट ₹50-100 का लाभ लेकर अवैध टिकट बनाने की बात स्वीकार की। मौके से 01 नग CPU (कीमत ₹5,000/-) समेत कुल संपत्ति ₹16,572/- जब्त की गई।
इस पर रेसुब पोस्ट नैनपुर चौकी बालाघाट अ.क्र. 321/2025, दिनांक 02 अगस्त 2025, धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को धारा 35(3) भा.ना.सु.सं. के अनुसार रिहा किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

