बीजापुर 04 अप्रैल 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी) तर्रेम इलाके में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 1 जवान का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। 31 जवान घायल हो गए हैं। आधिकारिक रूप से 22 जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी गई है।

शहीद व घायल जवानों में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, एसटीएफ व डीआरजी के जवान शामिल हैं। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी क्षति की खबर सामने आ रही है।



9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। शनिवार को पहले इस मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने की खबर आई थी, लेकिन रविवार को मुठभेड़ स्थल के इलाके में अलग-अलग जगह शहीदों के शव दिखाई दिए। जिनकी संख्या करीब 22 थी। नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुटिलता भरा षड्यंत्र रचा था।
ये जवान हुए शहीद

*इन हथियारों का इस्तेमाल* :
उन्होंने जवानों पर हमला करने के लिए दो गांवों को खाली करा दिया था। इन गांवों के घरों में रविवार को सन्नाटा पसरा था। किसी घर में कोई नहीं था। नक्सलियों ने जवानों पर देशी लॉन्चर व एचई बम से भी हमला किया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

