रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) थाना धरमजयगढ़ अन्तर्गत ग्राम साजापाली में रहने वाले चन्द्रसाय राठिया पिता पंचराम राठिया उम्र 48 वर्ष द्वारा दिनांक 03.04.2021 को थाना धरमजयगढ़ में उसकी पत्नी चन्द्रवती राठिया (45 साल) की घर अंदर मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दिया । सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक प्रवीण मिंज व हमराह स्टाफ घटनास्थल ग्राम साजापाली पहुंचे, शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोर्स्टमार्टम कराया गया । घटना के संबंध में मर्ग क्रमांक 26/2021 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया । शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतिका कि मृत्यु होमोशायडल नेचर लेख किये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनांक 03.04.2021 को अप.क्र. 70/2021 धारा 302 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
मृतिका का पति पूछताछ में बताया कि दिनांक 02/04/2021 के प्रात: घर के सभी लोग महुआ बीनने चले गये थे । उसकी पत्नि श्रीमति चंन्द्रावती राठिया (मृतिका) भी डोंगाघाट महुआ बीनने गयी थी जो महुआ लेकर सुबह करीब 10.30 बजे घर आयी । दोपहर करीब 03.00 बजे छोटा भाई खेत में आकर चन्द्रावती के घर में गिरे पड़े होना बताने पर घर जाकर देखा और चन्द्रावती को आवाज देकर हिलाकर व पल्टाकर देखा तो चेहरे में सिर, कपाल तरफ चोट व खुन निकला हुआ दिखा, फौत हो चुकी थी । धरमजयगढ़ पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर सभी पहलूओं पर परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

