*सभी प्रमुख स्टेशनों में पंपलेट वितरित कर यात्रियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया ।*
बिलासपुर -( वायरलेस न्यूज़ 05 अगस्त 2025)
भारतीय रेलवे द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
“स्वच्छ भारत मिशन” एवं “स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालय परिसरों एवं रेल कालोनियों में स्वच्छता अभियान को प्रभावशाली ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों एवं नागरिकों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में आज 05 अगस्त 2025 को मंडल के सभी सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों में उद्घोषणा प्रणाली और ट्रेनों में घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन एवं कोच को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्टेशनों में वाणिज्यिक कर्मचारियों की भागीदारी के साथ यात्रियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।
इसके अलावा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालय परिसरों तथा रेलवे कालोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नालियों और शौचालयों की गहन सफाई की गई तथा नियमित सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया। शौचालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । साथ ही विभिन्न स्थानों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई ।
मंडल का यह प्रयास न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध हो रहा है बल्कि यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दे रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





