पंद्रह वर्षों से फरार एक स्थाई वारंटी को आरपीएफ रायगढ़ ने यूपी के जोनपुर में छापामार कर किया गिरफ्तार
रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ की विशेष टीम ने पिछले पंद्रह वर्षों से फरार एक स्थाई वारंटी को खोजने के लिए उत्तरप्रदेश के जोनपुर में छापेमारी कर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल है ।आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 2166/2010 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1384/11 धारा 160(2) रेलवे अधिनियम में न्यायालय के द्वारा आरोपी सुरेन्द्र प्रताप , पिता रामकिशोर यादव उम्र 28 वर्ष स्थाई पता नेवादा मोखलेशपुर थाना – बदलापुर जिला जौनपुर (उ.प्र.) के विरुद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। वारंट टीम के सउनि. एस.आर. अनंत अपने मातहत बल सदस्यों के द्वारा उसके स्थाई पते पर जाकर खोजबीन किया गया मिलने पर गिरफ्तार किया गया जिसकी सूचना उसके भाई को दी। आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया। सोमवार दिनांक 04जुलाई 2025 को माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु मय वारंट पेश किया गया । आरपीएफ रायगढ़ की विशेष टीम में सहायक उप निरीक्षक एस आर अनंत,योगेश कुमार पटेल ,मनोज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

