फरसाबहार(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुकमा बॉडर गाँव टेकलगुड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बस्तर में हुए नक्सली हमले से मैं बहुत दुःखी हूँ। हमले में शहीद हुए भारत माता के लाड़लो को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं एवं घायल जवानों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन सबको शीघ्र स्वस्थ करें। राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। साथ ही ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस संकट की घड़ी में सारा प्रदेश जवानों एवं उनके परिवार के साथ है।
श्रीमती साय ने कहा कि यह नक्सली हमला प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी का परिणाम है। प्रदेश में इतनी बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। और प्रदेश के मुखिया अपना राज्य छोड़ कर असम में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

