🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*पत्नी की लोहे के बिंधना से सिर पर मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

On: April 4, 2021 5:09 PM

● *लैलूंगा के ग्राम सोनाजोरी की घटना, आरोपी रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़।थाना लैलूंगा अन्तर्गत ग्राम सोनाजोरी में रहने वाले गुनु एक्का (उम्र 55 वर्ष) द्वारा आज दिनांक 04.04.2021 को उसकी लड़की हीरमती (उम्र 28 वर्ष) की उसके पति बुधियार साय एक्का (35 वर्ष) द्वारा दिनांक 03.04.2021 के दोपहर झगड़ा विवाद कर लोहे के बिंधना से सिर में मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक हीरमती का विवाह लगभग 15 साल पहले सोनाजोरी *बुधियार साय एक्का* के साथ हुआ था, दोनो रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते थे । दोनो के दो लडके हैं । बुधियार शराब पीकर उसकी पत्नी से झगड़ा मारपीट करता था, दिनांक 03/04/21 के दोपहर करीब 14/30 बजे बुधियार उसकी पत्नी हीरमती को मारपीट रहा था, रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी जाकर देखे । बुधियार दरवाजा नहीं खोल रहा था, तब दरवाजा को लात मारकर खोले । अंदर देखें बुधियार एक्का हाथ में लोहे का बिंधना लिये खुन से लतपत हालत में खडा था, जमीन में हीरमती गिरी पडी थी, जिसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गये । डाक्टर द्वारा आहिता को रायगढ ले जाने के लिये कहने पर रायगढ लेकर गये थे, जहां हीरमती की मृत्यु हो गई । थाना कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा करके पोस्टमार्डम कराया गया । थाना लैलूंगा में आरोपी *बुधियार साय एक्का पिता शनिचरी एक्का उम्र 35 साल नया बरदरहा सोनाजोरी थाना लैलूंगा* के विरूद्ध अप.क्र. 108/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment