🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायपुर एम्स से पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से भाग रहे हत्या के आरोपी को आरपीएफ की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा

On: September 7, 2025 11:03 AM

ट्रेन से भाग रहे हत्या के आरोपी को आरपीएफ की सयुक्त टीम ने दुर्ग में धर दबोचा

दुर्ग । वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रविवार दिनांक 07 अगस्त 2025 को हत्या(मर्डर )के एक भगोडा आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल /दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की टॉस्क् टीम व रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग ने ट्रेन चेक कर उसे धर-दबोचने में अहम कामयाबी हासिल की हैं।
आरपीएफ मंडल मुख्यालय नागपुर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दिनांक सात अगस्त 2025 दीप चंन्द्र आर्य/ मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर को समय 07:13 बजे मोबाइल के माध्‍यम से श्रीमती श्वेता सिन्हा वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर द्वारा सूचित किया गया कि एक हत्या आरोपी गाडी संख्‍या-12860 हावडा-मुबई (गीतांजली एक्‍सप्रेस) से रायपुर से भागकर जा रहा है ।
उक्‍त सूचना प्राप्‍त पर मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये, मामले की गंभीरता को देखते हुये, स्वयं संज्ञान मे लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्‍ट गोदिया प्रभारी के नेतृत्व में मंडल टॉस्क टीम, अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया की संयुक्त टीम को तत्काल गाडी संख्‍या-12860 हावडा-मुबई गीतांजली एक्‍सप्रेस को चेकिंग हेतु आदेशित किया गया । उक्‍त गाडी के गोदिया स्‍टेशन आगमन पर चेकिग के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्‍त आरोपी गोदिया रेलवे स्‍टेशन उतर गया है इस पर त्‍वरित कार्यवाही करते हुये व्‍हाटसप में प्राप्‍त आरोपी का फोटो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को विशेषज्ञ टीम उपनिरीक्षक दीपक कुमार, महिला आरक्षक ज्योति बाला महिला आरक्षक जया यूके रेल्वे सुरक्षा बल पोस्‍ट गोदिया के द्वारा CCTV का गहन छानबीन व विश्लेषण करने पर उक्‍त आरोपी गाडी संख्‍या-12860 हावडा-मुबई गीतांजली एक्‍सप्रेस से उतरकर गाडी संख्‍या -07051 चेरापल्‍ली –रकसौल एक्‍सप्रेस के सामने वाले एसएलआर कोच मे चढते हुये देखा गया जो कि दुर्ग के तरफ जा रहा था जिस पर त्‍वरित कार्यवाही करते हुये उक्त गाड़ी में गोंदिया टास्क टीम के 02 बल प्रधान आरक्षी आर.सी. कटारें व आरक्षी वी.के. कुशवाह को ब्रीफ कर उक्त गाड़ी में रवाना कर पोस्ट डोंगरगढ़ ,राजनन्दगांव को अलर्ट कर श्री रमन कुमार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को पोस्ट प्रभारी दुर्ग संजीव सिन्हा को इस संबंध में अवगत कराने व आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। साथ ही आरोपी का करंट फोटो एवं वीडियो जो कि प्रभारी निरीक्षक गोंदिया एन.पी. पांडे ने प्राप्त कर उन्हें दिया गया। दुर्ग गाड़ी पहुंचने पर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम नागपुर , रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग, रायपुर मंडल व शासकीय रेलवे पुलिस सयुंक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया है आगे पूछताछ पर उसने अपना नाम करण पोर्ते उर्फ करन पिता कार्तिक पोर्ते उम्र 26 वर्ष निवासी मंदिर हसौद जिला रायपुर बताया।* ⁠उसके ऊपर मंदिर हसौद थाना में अपराध क्रमांक 98/2021 u/s 302,307-IPC का मामला दर्ज है * ⁠उसने बताया कि वह 06/09/2025 को इलाज के लिए जेल से AIIMS रायपुर लाया गया था तथा जेल प्रहरी को चकमा देकर फ़रार हो गया ।
* ⁠इसकी सूचना आरपीएफ के उच्च अधिकारियों को दी गई * ⁠पोस्ट प्रभारी दुर्ग संजीव सिन्हा द्वारा मंदिर हसौद थाना प्रभारी को पकड़े गए आरोपी का फोटो भेजने पर उक्त आरोपी की पुष्टि की* ⁠पुलिस को हैंडओवर किया गया है।

इस कार्यवाही में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक एन.पी.पांडे,प्रधान आरक्षक एम के चौबे,सुभाष तोंबरे, सीआईबी के निरीक्षक समीर खलको,उप निरीक्षक के के दुबे, मंडल टास्क टीम के सहायक उप निरीक्षक के के निकोडे, आरक्षक कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। उक्‍त सभी बल सदस्‍यो के द्वारा आरोपी को पकडने में सराहनीय कार्य किया गया है ।
ट्रेन से भाग रहे हत्या के आरोपी को आरपीएफ की सयुक्त टीम ने दुर्ग में धर दबोचा

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment