*चक्रधर समारोह 2025 : नन्हीं नृत्यांगना नित्या शर्मा की कथक प्रस्तुति ने जीता सबका दिल*
*लखनऊ घराने की 12 वर्षीय कलाकार ने गणेश वंदना से दी मनोहारी प्रस्तुति*
रायगढ़, वायरलेस न्यूज 04 सितम्बर 2025 / सतना (म.प्र.) की बाल कलाकार नित्या शर्मा ने चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर अपनी कथक प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाई। भगवान गणेश की वंदना से प्रारंभ हुई प्रस्तुति में भाव, लय और ताल का ऐसा समन्वय देखने मिला जिसने प्रस्तुति को खास बना दिया।
चार वर्ष की आयु से कथक का अभ्यास कर रही नित्या वर्तमान में उस्ताद अलाऊद्दीन खान संगीत महाविद्यालय सतना से माध्यमिक शिक्षा ले रही हैं।लगातार दो वर्षों तक के विध्य हुनर बाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इस बाल कलाकार की कला को देखकर दर्शकों ने भरपूर सराहना की, नित्या को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की उभरती हुई प्रतिभा बताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न

