राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे शामिल होंगे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार
खूंटाटोला के आयोजन मे शामिल होने लोगों से जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी ने की अपील
अनूपपुर / 18 सितंबर 2025 गुरुवार को अनूपपुर विधानसभा अन्तर्गत ग्राम खूंटाटोला में वीर शहीद राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, पुष्पराजगढ विधायक श्री फुन्देलाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरासिंह श्याम के साथ सैकडो लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अनूपपुर के ग्राम पपरौडी (खूंटाटोला ) में 18 सितंबर को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद शंकर शाह मरावी जी, कुंवर रघुनाथ शाह मरावी जी के 168 वें बलिदान दिवस के अवसर पर उनके जीवन गाथा का परिचयत्मक कार्यक्रम एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, युवा ऊर्जावान नेता श्री रंजीत सर्राटी ने सभी क्षेत्रवासियों से सम्मिलित होने की अपील की है। उन्होंने समस्त जिले वासियों को इस कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस महत्वपूर्ण आयोजन मे जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों के साथ आसपास के सौ से अधिक गाँव के लोगों के आने की संभावना है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ







