**बालिकाओं को साइकिल वितरण*किया गया*
बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 में जन्म दिवस के उपलक्ष में सिन्धी कालोनी, कस्तूरबा नगर के कारगिल चौक स्थित शासकीय स्कूल में भाजपा सरकार की महती सरस्वती साइकिल योजना के तहत शाला की बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण का आयोजन किया गया इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती मोहनजीत कौर ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा रखी एवं शाला की उपलब्धियो की जानकारी दी शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ हेमंत कलवानी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी जिन बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई उन्हें भी शुभकामनाएं दी वार्ड के पार्षद भारत कश्यप जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ हेमंत कलवानी व कस्तूरबा नगर के वार्ड पार्षद भरत कश्यप ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी । इस अवसर पर श्री सुरेश वाधवानी,प्रचार्या श्रीमती मोहनजीत कौर, श्रीमती कंचन जेसवानी, रमेश लालवानी, पूर्व पार्षद विजय यादव,शत्रुघ्न जेसवानी, प्रकाश जगियासी उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

