🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न प्रदेश उपाध्यक्ष नैन सिंह परिहार ने 6 अक्टूबर को रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया

On: September 18, 2025 8:34 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को होटल रीति रिवाज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह गौतम ने की। इस बैठक में समाज को संगठित करने और उसके सबसे कमजोर तबके को ऊपर उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नैन सिंह परिहार, प्रदेश महासचिव श्री सुनील सिंह, प्रदेश सचिव श्री रामकुमार सिंह, और पी.एस. ठाकुर, विनोद सिंह ठाकुर अखंड राजपूताना सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महानुभाव उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचन्द्र और महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह ने दिया। अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह गौतम ने समाज के सदस्यों से एकजुट होकर रहने और 6 अक्टूबर को रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नैन सिंह परिहार ने 6 अक्टूबर को रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस बैठक के लिए बिलासपुर से सुबह 11 बजे निकलना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बिंदु सिंह कछवाहा ने किया। कार्यक्रम के अंत में, सचिव श्री अमित कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से श्री आर एस परिहार, श्री दिनेश सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, श्री हरि सिंह, श्री भैया लाल सिंह परिहार, श्री शैलेंद्र सिंह, श्री विमल सिंह, श्री राजेंद्र सिंह बघेल, श्री विनय सिंह, श्री नरेंद्र चंदेल, श्री एस एस चंदेल, श्री प्रमोद सिंह, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री गिरिराज सिंह, श्री राजेश सिंह, श्री रघुवीर सिंह, श्री ओम सिंह परिहार, और श्री अर्जुन सिंह कछवाहा अंश सिंह प्रणय सिंह गजेंद्र सिंह बेनी सिंह ठाकुर मोरध्वज सिंह विनीता सिंह रानी सिंह संध्या सिंह अनुपमा सिंह दिव्या सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित रहे यह जानकारी सचिव अमित कुमार सिंह ने दी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment