● *आरोपी युवक के पिता और इंजेक्शन सप्लायर को भी पुलिस ने बनाया आरोपी, आरोपियों पर जेजे एक्ट की कार्रवाई*

*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज)21सितंबर* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर पर कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर को ढिमरापुर क्षेत्र में कार्रवाई कर नशे का कारोबार करने वाले युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि

पुरानी बस्ती ढिमरापुर निवासी मोहम्मद जैकी खान अपने घर पर नशीली बुट्रम इंजेक्शन रखकर युवकों को नशे के रूप में बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई ऐनु देवांगन व हमराह स्टाफ के साथ मकान की घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान मकान के सामने मौजूद 3-4 नाबालिग लड़के पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि अंदर बैठे युवक ने अपना नाम मोहम्मद जैकी खान पिता मोहम्मद फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर बताया।
पुलिस ने उसकी तलाशी में 23 नग नशीली इंजेक्शन Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 2 नग निडिल सीरिंज और 400 रुपये नगदी जब्त किए। बरामद इंजेक्शन की कीमत 5,750 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उड़ीसा के कनकतुरा से एक व्यक्ति हर दो-तीन दिन में 10-15 पैकेट लाकर देता है, जिनमें प्रत्येक पैकेट में 5 इंजेक्शन रहते हैं। आरोपी अपने पिता मोहम्मद फिरोज खान के साथ मिलकर इन्हें युवकों को खतरनाक नशे के तौर पर बेचता था।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 481/2025 दर्ज कर धारा 123, 275, 286 बीएनएस और 77 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मोहम्मद जैकी खान को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिले में पुलिस नशे के विरूद्ध लगरातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

