● *आरोपी से 19 सुलेशन ट्यूब, बाइक व रकम बरामद, जेजे एक्ट में कार्यवाही कर भेजा जेल*
*रायगढ़,( वायरलेस न्यूज 21 सितंबर) * । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में सुखा नशा, प्रतिबंधित दवाओं, इंजेक्शन और सिरप की अवैध बिक्री करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को नशे के रूप में सुलेशन बेचने वाले आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली कि शेख अहसान उद्दीन कादरी नाम का व्यक्ति मोटरसाइकिल की डिक्की में सुलेशन ट्यूब रखकर बेच रहा है और मिनीमाता चौक, पुराने रेलवे फाटक के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान शेख अहसान उद्दीन कादरी पिता शेख नसीरूद्दीन कादरी उम्र 36 वर्ष निवासी थाना के पीछे, जूटमिल रायगढ़ के रूप में हुई।तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG-13-J-8286 की डिक्की से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें ओमनी कंपनी का CHEMICAL VULCANIZING FLUID नामक 19 नग सुलेशन ट्यूब मिली। प्रत्येक ट्यूब पर नेट क्वांटिटी 75 एमएल और एमआरपी 50 रुपये अंकित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह सुलेशन राउरकेला, उड़ीसा की दुकान से करीब 15 दिन पहले दो कार्टन (कुल 40 ट्यूब) 60 रुपये प्रति नग की दर से खरीदी थी और नाबालिगों को नशा करने के लिए बेच रहा था जिसकी कमाई को घरेलू खर्च में उपयोग करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि पकड़े जाने से पहले एक किशोर को 100 रुपये में एक ट्यूब बेचा था ।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 19 नग सुलेशन ट्यूब कीमत 950 रुपये, बिकी रकम 100 रुपये और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत करीब 20 हजार रुपये जप्त की जप्त किया गया। यह सुलेशन एक हानिकारक पदार्थ है जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और नाबालिगों के जीवन व मानसिक स्वास्थ्य पर स्थायी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आरोपी का यह कृत्य धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 बीएनएस के तहत अपराध की श्रेणी में पाया गया। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 332/2025 दर्ज कर आरोपी शेख अहसान उद्दीन कादरी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल और आरक्षक परमानंद पटेल, बंशी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

