🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित

On: September 22, 2025 5:35 PM

अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया

बिलासपुर/( वायरलेस न्यूज) नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल जुदेव को प्रतिष्ठित “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति और उनकी महान विरासत को समर्पित है। वाजपेयी जी एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनके आदर्श आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा देते हैं।

राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन देशभर में अटल जी के आदर्शों के संरक्षण और प्रसार हेतु कार्यरत है। फाउंडेशन युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने, साहित्य और कविता को प्रोत्साहन देने तथा सुशासन और विकास के उनके संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अटल भूषण पुरस्कार को राष्ट्र और सनातन के लिए कार्यरत उन सभी महानुभावों को समर्पित किया गया है जिन्होंने समाज और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने कहा कि यह सम्मान “घरवापसी” अभियान को और अधिक शक्ति प्रदान करेगा तथा राष्ट्र और सनातन के प्रति समर्पण को नई ऊर्जा देगा। आने वाले समय में और भी दृढ़ संकल्प और ताक़त के साथ घरवापसी का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment