🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आज विधायक अमर अग्रवाल और जीएसटी का जन्मदिन ,जीएसटी 2.0 के शुभारंभ उत्सव को एक अनोखे अंदाज में केक के माध्यम से मनाया

On: September 22, 2025 5:16 PM

आज विधायक अमर अग्रवाल और जीएसटी का जन्मदिन ,जीएसटी 2.0 के शुभारंभ उत्सव को एक अनोखे अंदाज में केक के माध्यम से मनाया

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितम्बर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों को देश की कर व्यवस्था का सबसे बड़ा सुधार बताते हुए पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह कदम आम जनता, किसानों और व्यापारियों सभी को राहत देगा और अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि अब जीएसटी की संरचना और सरल हो गई है। पुरानी चार दरों की जगह केवल दो दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखी गई हैं, जबकि लग्जरी और हानि कारण वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लागू होगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध, पनीर, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और बच्चों की सामग्री सस्ती होंगी। किसानों को भी ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कम कर का सीधा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त कर दी गई है। दवाइयों, ऑक्सीजन और जांच किट पर कर घटने से मरीजों और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। इसी तरह गाड़ियॉ और मोटर सायकिल अब 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी दर पर उपलब्ध होंगी, जबकि शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए कॉपियों, पेंसिल और अन्य छात्र सामग्री को पूरी तरह करमुक्त किया गया है।
व्यापारियों और उद्यमियों के लिए सुधारों को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि अब एक ही सरल रिटर्न दाखिल करना होगा, रिफंड की प्रक्रिया तेज और अधिकतर ऑटोमेट होगी तथा छोटे व्यापारियों के लिए मोबाईल फ्रेंडली प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। एसआई और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर रोक लगाने में मदद करेगा।
छत्तीसगढ़ को होने वाले लाभ का जिक्र करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि खनिज और उद्योग क्षेत्रों में अनुपालन आसान होगा, छोटे और मझोले व्यापारियों को राहत मिलेगी और कर चोरी पर नियंत्रण से राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त होगा। इससे नए उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएॅ मजबूत होंगी।
अमर अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी 2.0 केवल कर सुधार नहीं, बल्कि यह जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली को तोहफा है। इससे जीवन में सरलता और व्यापार में सहजता आएगी और देश की आर्थिक प्रगति को नया बल मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने जीएसटी 2.0 के शुभारंभ उत्सव को एक अनोखे अंदाज में केक के माध्यम से मनाया। उन्होंने केक पर दीप जलाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जोड़ने का काम करती है, दीप जलाने का काम करती है, कभी तोड़ने या अंधेरा फैलाने का नहीं। यह पार्टी हमेशा उजाले और रोशनी देने का काम करती है। यह उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच का भी प्रतीक है, जिनका लक्ष्य देश और जनता के लिए सरसता, विकास और प्रगति लाना है।
प्रेसवार्ता में केन्द्रीय राज्य मंत्री बिलासपुर सांसद तोखन साहू भी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment