नगर शिल्पी लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल का 62 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक उत्सव के रुप में मनाया

बिलासपुर-( वायरलेस न्यूज) पूर्व केबिनेट मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62 वां जन्मदिवस सोमवार को जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं के बीच एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया गया। पूरा शहर फ्लेक्स और पोस्टर से पटा हुआ है ।

सुबह भगवान की आराधना और आरती से दिन की शुरुआत करने वाले विधायक अग्रवाल के कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आमजन का तांता लगा रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और बिलासपुर विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।

आज सुबह से ही सभी स्कूलों में केक चॉकलेट के डिब्बे वितरित किए गए। ये कार्य अमर अग्रवाल पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं।
इस मौके पर विधायक अग्रवाल ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर शुभकामनाओं को स्वीकार किया और जनसेवा को ही अपना सर्वोच्च धर्म बताया। दिनभर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जन्मदिवस का यह आयोजन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बन गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?




