🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका,राज्यपाल से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरांे ने की सौजन्य भेंट*

On: September 23, 2025 4:43 PM

*मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका*

*राज्यपाल से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरांे ने की सौजन्य भेंट*

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 23 सितंबर 2025) राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक श्री टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकर मिल सकते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक श्री प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री सारिका मित्तल, श्री शुभम देव, सुश्री शिक्षा शर्मा, सुश्री शुभांगी गुप्ता, सुश्री पूजा पिंचा, श्रीमती मधु गभेल, श्री देवाशीष कुरी, सुश्री भावना साहू, श्री लोकांश एल्मा, सुश्री रश्मि पोया, श्री आशीष कुमार, श्री सुमित कुमार धु्रव, श्री अभिषेक तम्बोली, श्री गगन शर्मा उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment