अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा टास्क टीम बिलासपुर ने सात मोबाइल के साथ पांच को किया गिरफ्तार

On: September 25, 2025 12:30 PM
Follow Us:

अपराध गुप्तचर शाखा टास्क टीम बिलासपुर ने सात मोबाइल के साथ पांच को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा एवं टास्क टीम बिलासपुर द्वारा लोकल पुलिस थाना-तोरवा के साथ लूट के 4 आरोपियो को 7 मोबाइल के साथ पकडने में कामयाबी हासिल कर ली है। आरपीएफ बिलासपुर अपराध गुप्तचर शाखा से मिली जानकारी के अनुसार
दिनांक 24 सितंबर 2025 को आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा एवं टास्क टीम बिलासपुर द्वारा ट्रेनों की चेकिंग के दौरान बिलासपुर पूर्वी यार्ड में एक व्यक्ति को ट्रैक से आते देखा जिसे रोक कर पूछने पर नाम- मेहदी हसन, उम्र-३२ वर्ष, मुर्सिदाबाद (प.बंगाल ) बताया कि वह गाड़ी संख्या- 12810, हावड़ा-मुंबई मेल से हावड़ा से रायपुर तक जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहा था तभी बिलासपुर स्टेशन आने से पहले रेल लाइन के पास 4-5 लोग खड़े थे, जिसमे से एक व्यक्ति ने उसके हाथ पर डंडा मार कर उसके हाथ में रखे मोबाइल को गिरा दिया और स्वयं उन्पहें पकड़ने के लिए नीचे उतर गया I सुचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम सम्बधित लोकल पुलिस थाना-तोरवा को सूचित करते हुए घटना स्थल हेमुनगर ओवर ब्रिज बिलासपुर जाकर पुछताछ किया गया तथा मुखबीर से प्राप्त सुचना से इस घटना में नांचा और उसके साथियों द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली। प्राप्त सुचना पर आरपीएफ की टीम एवं लोकल पुलिस के साथ घटना में शामिल आरोपी नांचा और उसके 3 साथियों को 7 मोबाईल के साथ पकड़ा गया तथा एक आरोपी राहुल ठाकुर एक चोरी के मोबाइल के साथ फरार हो गया। पकड़े गए आरोपीयों का नाम प्रवीण यादव उर्फ़ नानचा, पिता- बरातू यादव , उम्र -19 वर्ष, निवासी -गली नंबर 4, शान्ति विहार, थाना -सिरगिट्टी , बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
*अंकुश ललपुरे, पिता-दुर्गेश ललपुरे, उम्र -21 वर्ष, निवासी -हिंदुस्तान टेंट हाउस गली हेमू नगर, थाना-तोरवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
अखिलेश दास मानिकपुरी, पिता-शिवदास मानिकपुरी, उम्र -19 वर्ष, निवासी-गली नंबर 1 काला गली नयापारा, थाना -सिरगिट्टी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
* नीतेश यादव , पिता -किशन यादव, उम्र -20 वर्ष, निवासी -यादव मोहल्ला, शंकर नगर, थाना -तोरवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़*
* *(फरार)** राहुल ठाकुर वल्द स्व0 अजय सिंह उम्र- 20 वर्ष निवास- हेमू नगर, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे शिव मंदिर के पास थाना तोरवा जिला- बिलासपुर छ0ग0 *
उक्त सभी आरोपीयों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 0430/2025 दिनांक 24.09.2025, धारा 309(6) BNS* का मामला पंजीबद्ध किय गया I उक्त कार्यवाही के दौरान जब्त 7 नग मोबाइल की अनुमानित *कीमत लगभग ₹1,20,000/- (एक लाख बीस हजार रुपये )* आंकी गई है। *उक्त घटना में सामिल आरोपीयों द्वारा घटना स्थल के आसपास कई बार मोबाईल छिनतई किया जाना स्वीकार किए है तथा आरोपी आदतन आरोपी हैं और राहुल ठाकुर तथा प्रवीण यादव उर्फ नानचा पर हाल ही में छिनतई के अलग अलग मामले दर्ज हुए हैं।*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

Leave a Comment