आरपीएफ रायपुर ने आबकारी टीम के साथ दबिश देकर गांजा तस्कर से चार लाख से अधिक का गांजा बरामद किया

रायपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रे.सु.ब पोस्ट रायपुर की विशेष टीम ने दिनांक29 सितंबर 2025 रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा 01 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को कुल 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ एमएम(गांजा) कीमत 4,लाख रुपये से अधिक पकड़ने में सफलता हासिल कर ली हैं। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया किदिनांक 29 सितंबर 25 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब. रायपुर रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों के द्वारा मादक पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहीं के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ उप निरी ए जेड चौधरी, प्रआ वी.सी. बंजारे, आ परवेज अली, आ देवेश, आ घम्मन मीणा एवं साथ आबकारी विभाग रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे , निरीक्षक प्रकाश देशमुख, निरीक्षक कौशल सोनी, उप निरीक्षक नीलम सवर्णकार, प्रीति कुशवाह , उप निरीक्षक मेघा मिश्रा के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में रायपुर रेलवे सेलून साइडिंग के पास से समय 22.15 बजे एक व्यक्ति को दो बैग भरकर ले जा रहे गांजा के साथ पकड़ा गया l .पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम- पता क्रमश मिथुन दिग्गल पिता लजरा दिग्गल, उम्र 26 साल,निवासी ग्राम परमपंगा , टीटामाहा , परमपंगा , जिला कंधमॉल, बटागुड़ा उड़ीसा पिन 762109 का बताया lसयुक्त रूप से चैक करने पर उक्त आरोपी के दोनों बैग में कुल 08 बंडल गांजा कुल वजन 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी कीमत 4,10,000( चार लाख दस हजार रुपया) है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताए कि वह उक्त गांजे को बस के माध्यम से जिला कंधमॉल, बटागुड़ा उड़ीसा से लेकर रायपुर आया था, और किसी भी ट्रेन से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश ) लेकर जाने के लिए ट्रेन में जनरल कोच का टिकट लेकर उत्तर प्रदेश राज्य लेकर जा रहा था l
उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गांजे को जप्त कर आगे की पूर्ण वैधानिक कार्यवाही कर दोनों आरोपी के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत सिविल लाइन रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 182/2025 धारा- 20(B) NDPS Act दिनांक 29/09/2025 का मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 30.09.25 को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जायेगा। * आरोपी एवं गाँजा को पकड़ने में मुख्य भूमिका रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की रही है !*अपराध का तरीका* :- उक्त आरोपी , आर्मी कलर का केप और बॉडी मूवमेंट से लगे की कोई बॉडी बिल्डर है! दो नए बैग खरीदकर अच्छे कपड़े पहना था, दोनों बैग स्पोर्ट्स खिलाड़ी रखते है उस टाइप अपने आप को शो कर रहा था! आरोपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप केरल राज्य में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ था! पैसे अधिक कमाने के लालच में गांजा तस्करी में शामिल हुआ था कि पकड़ा गया!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

