🔷 *चार पहिया वाहन पर स्टंट करने वाले लोगों पर यातायात पुलिस दंतेवाड़ा के द्वारा की गई कार्यवाही!*

दंतेवाड़ा ( वायरलेस न्यूज) *चार पहिया इनोवा वाहन क्रमांक CG18 K6300 पर 6 लड़कों द्वारा स्टंट करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा श्री गौरव राय जी के द्वारा संज्ञान में लेते हुए यातायात पुलिस दंतेवाड़ा को उक्त वाहन को पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और और टीम ने उक्त गाड़ी को पतासाजी किया तो गाड़ी दंतेवाड़ा का ही होना पाये जाने से तुरंत वाहन मालिक की संपर्क कर गाड़ी को कब्जे में लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा – 184, , 119/177, 21(6), 194(B) के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर तीन हजार एक सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।*
🔷 *इस प्रकार की स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है और कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं इसलिए उक्त स्टंट बाजों को थाना तलब कर समझाईश दिया गया की दोबारा इस प्रकार की कृत्य न करें, जिससे स्वयं की और दूसरों की भी जान को खतरा हो!*
🔷 *साथ ही यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा आम जनमानस और खास कर युवा वर्ग को अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें!*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

