अश्वनी साइबर कैफे पामगढ़ में आरपीएफ की विशेष टीम ने छापा मारा हजारों की रेल्वे ई टिकट के साथ एक दलाल गिरफ्तार
बिलासपुर ।वायरलेस न्यूज नेटवर्क। अ.गु.शा.(डी.विंग)रे.सु.ब. बिलासपुर की विशेष टीम ने पामगढ़ में एक साइबर कैफे में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर एक युवक को हजारों रूपये के अवैध रेल टिकट बनाते हुए गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। उक्त टिकट दलाल को रेल्वे अधिनियम के तहत कार्यवाही के बिलासपुर पोस्ट को सुपुर्द कर दिया है।
अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रामलाल ने बताया कि आरपीएफ मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार *ऑपरेशन उपलब्ध* के तहत विशेष टीम ने ड्राइव के दौरान दिनांक कल 07 सितंबर 2025 को रेलवे आरक्षित ई टिकट अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों के विरूद्ध धरपकड़ एवं अभियान के दौरान अ.गु.शा. रे.सु.ब/बिलासपुर टीम द्वारा ससहारोड चैतन्य कॉलेज पामगढ़ के पास स्थित अश्वनी सायबर कैफे नामक दुकान की चैकिंग में एक व्यक्ति नाम व पता : चन्द्र कुमार कारकेल, पिता-जगराम कारकेल, उम्र-22 वर्ष, निवासी-मकान न.243 वार्ड न.08 भाटापारा मुड़पार, थाना-पामगढ़, जिला-जांजगीर चम्पा (छ.ग.) से रेल ई टिकट बनाने करने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपनी पर्सनल युजर आई डी CHAND7722 का उपयोग कर रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाकर टिकट ग्राहकों को उपलब्ध कराना स्वीकार किया तथा उसने अपने मोबाईल में बनाई गई कुल 11 नग रेल ई टिकटों (01 भविष्य यात्रा टिकट एवं 10 नग पूर्व यात्रा टिकट) को निकालकर प्रस्तुत किया, जिसकी कुल कीमत-11636.55/रूपये (भविष्य यात्रा टिकट कीमत 1222.70/- एवं पूर्व यात्रा टिकट कीमत 10413.85/- रूप्या) है। उक्त आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष उक्त आरोपी का बयान दर्ज कर अपराध से संबधित, 11 नग रेल ई टिकट एवं 01 नग POCO C65 कम्पनी का मोबाईल जिसमें जीयो कम्पनी का सीम न.7722843473 एवं एक नग आधार कार्ड की छायाप्रति सहित को सुसंगत दस्तावेज जप्ती पत्रक बनाकर उक्त के अधिपत्य से जप्त किया गया एवं मौके पर सभी अन्य कागजी कार्यावाही कर आरोपी को मयजप्त संपत्ति के साथ रे.सु.ब. पोस्ट बिलासपुर लेकर आये। जहाँ उनके अपराध क्रमांक 4201/2025 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 07.10.2025 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

