आर पी एफ पोस्ट दुर्ग छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एलर्ट मोड पर
दुर्ग ( वायरलेस न्यूज) छठ महापर्व के लिए बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए श्री मुन्नवर खुर्शीद आईजी आरपीएफ बिलासपुर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में श्री संजीव कुमार सिन्हा ओ सी आरपीएफ पोस्ट दुर्ग अपनी पूरी टीम के साथ एवं एक्स आर्मी, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से दुर्ग स्टेशन पर यात्रियों को लाइन लगाकर सुरक्षित यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई है ।
यात्रियों के रुकने के लिए सर्व सुविधा युक्त होल्डिंग एरिया का व्यस्था की गई है । साथ ही आर पी एफ दुर्ग लगातार यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है ।
यात्री गाड़ियो का अनुरक्षण किया जा रहा है ।
अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों को आरपीएफ की माय सहेली के संबंध मे जानकारी दी जा रही है । हेल्पलाइन नंबर 139 की भी जानकारी दी जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ





