बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) देश और दुनिया का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट……
अगर आपसे पुछा जाय कि देश और विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट कहां है तो आप बिहार के किसी शहर का नाम लेंगे पर ऐसा नहीं है ।सही जवाब है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में। देश में एरिया बतौर सबसे बड़ा पूजा स्थल तो मुंबई के जुहू का चौपाटी है, मगर वह अस्थाई घाट है। देश में सबसे बड़ा स्थायी और व्यवस्थित छठ घाट बिलासपुर शहर के तोरवा स्थित अरपा नदी पर है।
छठ मुख्य रूप से बिहार प्रांत का पर्व है। पर्व मनाने घाटों, नदी या तालाब के घाटों का विशेष महत्व है।यहां डूबते और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है।
अरपा नदी पर बिलासपुर का छठ घाट साढ़े 7 एकड़ में फैला हुआ है। यहां एक किलोमीटर एरिया में पूजा व अर्घ्य के लिए बेदी बनाई जाती है, जिसमें 40 हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ सूर्य देव को अर्घ्य दे सकते हैं।
यहां का छठ घाट स्थाई है, जहां स्थाई रूप से लाइटिंग, पार्किंग स्थल, सामुदायिक भवन, गार्डन के साथ ही समीप में पुलिस चौकी है। नगर निगम बिलासपुर , जिला प्रशासनऔर पाटलीपुत्र समिति का योगदान अहम रहा है।
साभार तपन मुखर्जी के फेसबुक वाल से
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ







