अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छठ माता के भक्तों एवं जनप्रतिनिधियों ने अरपा माता की महाआरती कर शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा महा आरती के साथ छठ महापर्व प्रारम्भ*

On: October 26, 2025 6:06 AM
Follow Us:

*विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह,विधायक दिलीप लहरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे.*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) *छठ महापर्व की शुरुआत नहाए खाए के दिन माता अरपा की महा आरती कर छठ पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं छठ माता में आस्था रखने वाले भक्तों के साथ हजारों बिलासपुर के नागरिकों की उपस्थिति में छठ महापर्व का शुभारंभ किया महा आरती के प्रमुख अभ्यागत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में विधायक धरमलाल कौशिक विधायक धर्मजीत सिंह विधायक दिलीप लहरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी उत्तर प्रदेश गोरखपुर के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद के उपस्थिति में इन सब के कर कमलो से छठ पूजा समिति के प्रवीण झा, धर्मेंद्र दास,अभय नारायण राय, सुधीर कुमार झा, बी एन ओझा संरक्षक एसपी सिंह एसके सिंह बृजेश सिंह ने माता अरपा की महारथी कर बिलासपुर एवं प्रदेश के लिए शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा माता से प्रार्थना की तीन दिन का यह पर्व आपकी कृपा से विधिवत संपन्न हो जाए.*

*आरती के पूर्व मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अभ्यागत त्यागी प्रेम दास जी महाराज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश गोरखपुर के पूर्व सांसद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद अतिथि के रूप में शामिल हुए मंच पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी राजेंद्र शुक्ला प्रमोद नायक महेश दुबे महेश चंद्रिका पुरे मनीष अग्रवाल पार्षद जय वाधवानी पार्षद ध्रुव कोरी महेश दुबे अजय यादव बीपी सिंह स्मृति जैन किरण सिंह श्री एमपी शर्मा अपोलो अस्पताल से अभय कुमार गुप्ता देवेश गोपाल समाज के एसपी सिंह एसके सिंह बृजेश सिंह विजय ओझा भाजपा नेता बीपी सिंह आदि उपस्थित थे.*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मैं छठ पूजा में लगातार उपस्थित होता हूं और माता अरपा के महा आरती शुरुआत से लेकर आज तक लगातार आ रहा हु उन्होंने कहा कि माता अरपा के पर्यावरण को लेकर हम सब बहुत चिंतित हैं सरकार के माध्यम से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं की माता अरपा का पर्यावरण शुद्ध हो गंदे पानी के निकासी अलग की जाए और आज अगर हम माता-अरपा की आरती कर रहे हैं तो साल भर माता का दर्जा रहे स्वच्छ रहें यही आरती का उद्देश्य है नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य अभियान की सोच ही है कि हमारे नदी नाले तालाब स्वच्छ रहे शहर स्वच्छ रहे हमारा मन और हमारा तन दोनों स्वच्छ रहे इसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा आयोजकों को महा आरती के लिए बधाई दी और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह ने कहा कि मैं छठ पूजा समिति के आयोजकों को बधाई देता हूं कि वह छठ माता के भक्तों के लिए छठ भक्तो के लिए महीनो मेहनत कर साफ सफाई करते हैं जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन की बधाई के पात्र हैं कि समिति के साथ पूरा सहयोग करते हैं* *धर्मजीत सिंह ने आयोजक पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी कार्यक्रम को विधायक दिलीप लहरिया जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी गोरखपुर के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद के साथ में भी संबोधित किया इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार इतना भव्य आयोजन एक साथ लंबा और पक्का घाट देखा है उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली में बहुत से घाट बनाए जाते हैं लेकिन में अस्थाई घाट होते हैं जो केवल पूजा के लिए बनाए जाते हैं लेकिन बिलासपुर के घाट पूरे देश में शानदार इसलिए जाना जाता है कि यह पक्का घाट लंबा घाट और साल भर घाट रहता है उन्होंने आज को उन्हें यहां बुलाकर सम्मान देने के लिए और इस पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए भी बधाई दी.*
*मंच पर अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया स्वागत भाषण छठ पूजा समिति के प्रवीण झा दिया भूमिका आयोजन को लेकर संरक्षक एसपी सिंह ने संबोधित किया एसपी सिंह जी ने छठ घाट का इतिहास महा आरती शुरू करने की भावना को लेकर पूरी बातें बताई और बिलासपुर की जनता से अपील की 365 दिन हम लोग अरपा को माता का दर्जा दें साल में आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे और पर्यावरण तथा जल को शुद्ध रखने के लिए अपील करें आभार प्रदर्शन समिति के डॉक्टर धर्मेंद्र दास ने किया कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य अभय नारायण राय ने किया समिति के सुधीर कुमार झा बीएन ओझा एसके सिंह मंच पर उपस्थित रहे.*

*मंच कार्यक्रम एवं महाआरती को सफल बनाने हेतु प्रमुख रूप से आरपी सिंह,रौशन सिंह, प्रशांत सिंह,दिलीप कुमार चौधरी, संजय सिंह राजपूत, धनंजय झा, पंकज सिंह,हरिशंकर कुशवाहा, रुपेश कुशवाह, डॉ कुमुद रंजन सिंह,पीसी झा, रामसखा चौधरी,विनोद सिंह,धीरज झा, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, निर्भय सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, चंदन सिंह, शशि मिश्रा, ए के कंठ, दिलीप सिंह, धनंजय कुमार,अर्जुन सिंह,बृजेश सिंह, ,अजीत पंडित,पीसी झा, संजय मिश्रा, लव ओझा,अमरकांत तिवारी, अरविंद कुमार सिंह,राजीव गिरी,संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, परविंदर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ललितेश सिंह,गणनाथ मिश्रा.*

*छठ पूजा समिति के प्रवीण झा ने सभी छठ भक्तों से और समिति के पदाधिकारी से अपील की है 26 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे छठ घाट पर श्रमदान से सफाई किया जाएगा सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रमदान में भाग ले और छठ घाट की सफाई में अपना योगदान दें.*

*छठ पूजा समिति के प्रवीण झा डॉक्टर धर्मेंद्र दास अभय नारायण राय सुधीर कुमार झा और बी न ओझा ने सभी अतिथियों एवं बिलासपुर के नागरिकों का छठ घाट पर उपस्थित होकर महा आरती में शामिल होने के लिए आभार प्रदर्शन किया है.*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

Leave a Comment