*संभागायुक्त महादेव कावरे ने की कार्रवाई*
*12 गांजा तस्करों को पिट एनडीपीएस के तहत भेजा जेल*
रायपुर, ( वायरलेस न्यूज अक्टूबर 2025) संभागायुक्त रायपुर महादेव कावरे के निर्देश पर आज पिट एनडीपीएस अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत गांजा तस्करी में संलिप्त 12 व्यक्तियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर जांच उपरांत की गई है।
गांजा तस्करी में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों में – नूरी दीप थाना सिविल लाइंस रायपुर, धर्मेन्द्र टंडन उर्फ बबलू थाना मंदिर हसौद, पुनीत राम साहू थाना धरसीवां, भुवनेश्वरी धीवर थाना गुढ़ियारी, आरती छाबड़ा थाना डी.डी. नगर, मोहम्मद आज़म थाना टिकरापारा, अब्दुल आदिल थाना गंज, बालकृष्ण सिन्हा थाना कबीर नगर, शैलेंद्र मसीह, संजय बंजारे, मोतीलाल साहू तीनों थाना अभनपुर तथा आरती रजक थाना सिटी कोतवाली धमतरी शामिल हैं। सभी आरोपियों को तीन-तीन माह की अवधि के लिए जेल भेजा गया है।
संभागायुक्त रायपुर द्वारा अब तक कुल 38 व्यक्तियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि कई प्रकरणों में जांच प्रक्रिया जारी है।
यह कार्रवाई प्रदेश में नशे के अवैध व्यापार पर सख्त नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?






