*धारदार चाकू के साथ विडियो/रील्स बनाने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार*
*चाकू लहराने का विडियो/रील्स सोशल मीडिया में किये थे वायरल*
*आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नग धारदार चाकू किया गया है जप्त*
रायपुर (वायरलेस न्यूज) थाना धरसींवा क्षेत्र में 02 दिन पूर्व कुछ लड़कों द्वारा अपने हाथ में चाकू लेकर चाकू लहराते हुये विडियो/रील्स बनाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में वायरल किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी धरसींवा को विडियो में दिख रहे लड़को को चिन्हांकित कर पतासाजी करते हुये जल्द से जल्द पकड़कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा विडियो में दिख रहे लड़को को चिन्हांकित कर पतासाजी करते हुये कुल 07 आरोपी चंद्रशेखर पाल, पीयूष रजक, समीर साहू, अर्जुन कुमार साहू, शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन, अर्जुन यादव एवं गौरव उर्फ अमन साहू को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. चंद्रशेखर पाल पिता बसंत पाल 18 साल निवासी नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*02. गौरव उर्फ अमन साहू पिता दिलीप साहू 18 साल 10 माह निवासी नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*03. पीयूष रजक पिता नरेन्द्र रजक 18 साल निवासी वार्ड 08 नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*04. समीर साहू पिता केशव साहू 20 साल निवासी नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*05. अर्जुन कुमार साहू पिता पंचराम साहू 18 साल निवासी वार्ड 07 नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*06 शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन पिता सुरज नामदेव उर्फ सुरज देवांगन 18 साल 08 माह निवासी वार्ड 08 नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
*07. अर्जुन यादव पिता जागेश्वर यादव 20 साल निवासी वार्ड 12 नगर पंचायत कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

